न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। परमट मंदिर के सेवादार कन्हैया लाल कश्यप (59) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले बेटे ने ही पिता की गोली मारकर हत्या की थी। बता दे कि पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार ग्वालटोली थानाक्षेत्र के परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में रहने कन्हैया लाल कश्यप मंदिर के सेवादार भी थे। उनका बेटा संदीप बॉक्सिंग का राष्ट्रीय और छोटी बेटी दीपांजलि प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग खिलाड़ी है। संदीप ने बताया था कि पिता रोज की तरह घर के अगले हिस्से में सोए थे।
ये भी पढ़ें : Kanpur Weather Update: बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, कोहरे की वजह से 30 ट्रेनें लेट, लुढ़केगा पारा
मंगलवार सुबह पांच बजे वह दौड़ने जा रहा था। इस दौरान पिता को जगाने की कोशिश की तो बिस्तर पर खून से लिप्त हुआ शव मिला। बेटे संदीप ने आरोप लगाया है कि मंदिर की जमीन को लेकर उनका पड़ोसी श्याम नारायण बाजपेई से विवाद चल रहा था। सोमवार को श्याम नारायण ने जगह खाली करने की धमकी भी दी थी।
हालांकि, इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में किसी नामजद आरोपियों के खिलाफ सबूत नहीं मिले थे। वहीं, फुटेज में नजर आ रहे करीबी पर पुलिस शक जता रही थी। पुलिस दो दिनों तक आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही थी। मामले में पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
ये भी पढ़ें : BJP और RSS पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कसा तंज, संवाद में कहा- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज
आरोपी ने बताया कि मां को दांत में कुछ बीमारी थी। दो दिन पहले उन्हें इलाज के लिए उन्नाव भेजा था। इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी दो दिन से पुलिस को बरगलाता रहा। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के साक्ष्य शुरू से ही करीबी की ओर इशारा कर रहे थे।

