न्यूज़लिंक हिंदी। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में समारोह की तैयारी बहुत ही धूम धाम से चल रही है। आपको बता दे कि इस समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को निमंत्रण पत्र भी मिल चुका है। इस शुभ पल के लिए सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है और उन्हें उस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं वो कौन से सितारे हैं..
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अक्षय कुमार भी जाएंगे
एक्टर अक्षय कुमार श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर बहुत खुश हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अक्षय कुमार भी पहुंच रहे हैं। जब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ था तब अक्षय कुमार ने मंदिर निर्माण कार्य में अपनी तरफ से योगदान दिया था। और, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी इसमें शामिल होंगे।’
तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज हो चुकी
साऊथ एक्टर के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी को भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए निमंत्रण मिला है। चिरंजीवी के साथ बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता चिरंजीवी ने खुलासा किया है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रत्येक टिकट से पांच रुपये दान किया जाएगा।
उसके लिए मैं आभारी हूं
जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें 22 जनवरी को अयोध्या में सबसे शुभ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। हम भारतीयों के जीवन में इस ऐतिहासिक दिन को लाने के लिए दशकों तक जिन्होंने अपना योगदान दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं।
ये भी पढ़ें :BJP और RSS पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कसा तंज, संवाद में कहा- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज
तमाम बढ़ाओ के बावजूद प्रभु श्रीराम का मंदिर बना
एक्टर अनुपम खेर भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं। वह कहते हैं, ‘हिंदुओं ने कई वर्षों तक संवैधानिक रूप से तक लड़ाई लड़ी। यह केवल हिंदू धर्म के बारे में नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति के बारे में है। तमाम बढ़ाओ के बावजूद प्रभु श्रीराम का मंदिर बना है। हम सभी भारतीय इस ऐतिहासिक दिन का इंतजार कर रहे थे।
काफी उत्सुक हूं कि मंदिर कैसा बना होगा
अभिषेक बच्चन भी प्रभु श्रीराम का मंदिर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘मैं यह देखने के लिए काफी उत्सुक हूं कि मंदिर कैसा बना होगा ? वहां जाकर प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं।
बहुत ही भावनात्मक पल
रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर विश्व प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रही हैं। दीपिका चिखलिया कहती हैं, ‘जब मुझे प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस ऐतिहासिक पल का इंतजार मैं वर्षों से कर रही थी। मेरे लिए यह बहुत ही भावनात्मक पल है।
ये भी पढ़ें :Kanpur Crime: बेटे ने गोली मारकर पिता की थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

