न्यूज़लिंक हिंदी। अभिनेता पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री का उभरते सितारे हैं। इन दिनों पंकज त्रिपाठी अपनी आगामी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। हाल ही में खबर आ रही है कि लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले पंकज त्रिपाठी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के नेशनल आइकन का पद छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Acknowledging his role as a political leader in an upcoming film, actor @PankajTripathi has voluntarily stepped down as #ECI National Icon as per terms of MoU.
#ECI expresses gratitude for his impactful contribution to voter awareness & #SVEEP since Oct 2022 pic.twitter.com/83Ols8B9TY
— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) January 11, 2024
‘मैं अटल हूं’ अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अक्टूबर साल 2022 भारतीय चुनाव आयोग ने नेशनल आइकन के तौर पर नियुक्त किया था। बता दें कि इलेक्शन कमीशन ने अभिनेता के इस कदम को उठाने का कारण भी बताया। एक्स पर ने जानकारी देते हुए लिखा चुनाव आयोग ने लिखा, ‘एक आगामी फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक राजनीतिक नेता के रूप में नजर आएंगे। ऐसे में वह अपने रोल को स्वीकार करते हुए एमओयू की शर्तों के अनुसार स्वेच्छा से ECI के नेशनल आइकन के पद से पीछे हट रहे हैं। एक्टर अक्टूबर 2022 से मतदाता जागरूकता और #SVEEP से जुड़े थे। उनका बहुत बहुत आभार।’
ये भी पढ़े : Samastipur News: पिता ने 6 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, हत्या कर शव फेंका, दो गिरफ्तार
इन दिनों पंकज त्रिपाठी अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘मैं अटल हूं’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में, उन्होंने राजनीति में अपनी रुचि के बारे में बात की और कहा, “बिहार में हर कोई राजनेता है।” बिहार में अपने कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य रहे पंकज ने कहा कि उन्होंने उस समय राजनीति में शामिल होने के बारे में कभी नहीं सोचा था।
अभिनेता ने कहा, “मैंने उस समय राजनीति में प्रवेश करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। एक विचार था कि मैं इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकता हूं लेकिन फिर एक गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने मुझे पीटा इसलिए मैंने यह विचार वहीं छोड़ दिया।’ समय के साथ मेरा झुकाव नाटकों और फिल्मों की ओर हो गया और उन्हें देखने के बाद मैं थिएटर की ओर अधिक आकर्षित हो गया।”
ये भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में ED का बड़ा एक्शन, ममता के मंत्री-TMC के कई नेताओं के ठिकाने पर छापेमारी
‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है।
