न्यूज़लिंक हिंदी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख बेहद नज़दीक आ चुकी है। मंदिर के उद्घाटन को लेकर भारत के साथ-साथ दूसरे देशों से भी चीजें भेजी जा रही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे।
इन्हें प्रसाद के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा,’आज जो राम मंदिर बन रहा है, वह 17 साल पुराना भगवान राम और अयोध्या का प्रसंग है। हम तो सौभाग्यशाली हैं जो उस दृश्य को देखेंगे, जिसमें अयोध्या बुला रही है और भक्त जा रहे हैं।’ मोहन यादव से पूछा गया कि क्या वह भी 22 तारीख को अयोध्या जाने वाले हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों को उद्घाटन के बाद की।
ये भी पढ़े : Pankaj Tripathi ने लोकसभा चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम, इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन पद से दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन का पुरस्कार सातवीं बार मिला है। मध्य प्रदेश स्वच्छता में दूसरे स्थान पर आया है। इसके लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक मकर संक्रांति पर्व घोषित किया गया है। इस क्रम में महिला सशक्तिकरण गतिविधियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए हैं।
इसी तरह 13 जनवरी को शहडोल में जनजाति वर्ग के भाई बहनों के साथ कार्यक्रम और 14 एवं 15 जनवरी को विभिन्न भारतीय खेलों और पतंग बाजी के कार्यक्रम प्रदेश में होंगे। माता और बहनों के लिए यह पर्व उत्साह और उमंग का अवसर होता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर उत्तरायण का प्रारंभ होता है। सूर्य देव दिशा बदलते हैं उज्जैन के निकट डोंगला वेधशाला में सूर्य देव को कक्षा बदलते देखा जा सकता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से ज्ञान और विज्ञान आधारित ऐसी गतिविधियों से आमजन को जोड़ने के प्रयास हो रहे हैं।
ये भी पढ़े : शिवसेना नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- ‘मोदी ही हो गए सबसे बड़े शंकराचार्य’
केंद्रीय मंत्री ने संभाली कार्यक्रम की बागडोर
अयोध्या पूरी तरह से नए रूप में नजर आ रही है। यहां एक बड़े कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भगवान के मंदिर मॉडल के साथ-साथ धनुर्धारी स्वरूप के साथ मोदी और योगी की तस्वीर मोजैक आर्ट के जरिए बनाई जा रही है। इस पूरे कार्यक्रम की बागडोर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के हाथ में है। दूसरी तरफ, साकेत कॉलेज में 14 लाख दीपक जलाने की तैयारी है। यह दीपक बेहद खास होंगे. इन दीपों को जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिन चलेगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
