न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम नरेंद्र मोदी आज नासिक और मुंबई दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम ने नासिक में रोड शो किया और उनके साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल दिखे। इसके बाद पीएम ने मुंबई का मेकओवर करने वाले भारत के सबसे लंबे माने जाने वाले सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन भी किया।
VIDEO | PM Modi inaugurates Mumbai Trans Harbour Link (MTHL), the longest sea bridge in the country, in Navi Mumbai.
The MTHL, also known as Atal Setu named after former PM Atal Bihari Vajpayee, originates from Sewri in Mumbai and terminates at Nhava Sheva in Uran taluka in… pic.twitter.com/Z9cy8S1vAD
— Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2024
मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा
आपको बता दे कि करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इमारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।
ये भी पढ़ें : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- मुझे कूरियर से भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, पढ़िए पूरी खबर
अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसके जरिए मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।
मंदिरों में सफाई का फिर दिया संदेश
पीएम मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा करने के बाद वहां सफाई भी की। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन कर लोगों को संदेश दिया कि 22 जनवरी तक रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने तक मंदिरों में सफाई करें।पीएम ने कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि मंदिरों में सभी राम भक्त श्रमदान करें।

