Bihar: ज्वेलरी की दुकान में शटर का लॉक तोड़ कर घुसे चोर,25 किलो चांदी और ढाई से तीन सौ ग्राम सोने की चोरी हुई

0
206

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के मोतिहारी में चोरों ने आभूषण की एक दुकान का शटर का लॉक तोड़ कर चोरी की घटना को पूर्ण रूप से अंजाम दिया है। चोर करीब 25 किलो चांदी और ढाई से तीन सौ ग्राम सोना चोरी कर के मौके से फरार हो गए।

चोरी करने जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित पानी टंकी के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, मेन रोड स्थिति हाफिज ज्वेलर्स में चोरों ने बीती रात ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी दुकानदार को तब लगी जब उसका स्टाफ सुबह दुकान खोलने के लिए आया। स्टाफ ने देखा कि कारखाने के पीछे का गेट टूटा हुआ है, जब अंदर गया तो देखा कि सारा सामान पूरी तरह से  बिखरा पड़ा है।

इसके बाद इसकी सूचना दुकानदार और नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में पूरी तरह से जुट गई है।

दुकानदार प्रवेश जमाल ने बताया कि आम दिनों की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह को जब स्टाफ आया तो देखा कि कारखाना के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर गया तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। करीब 25 से तीस किलो चांदी और ढाई से तीन सौ ग्राम सोना की चोरी हुई है।

चोरी की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। दुकानदार की तरफ से अभी लिखित आवेदन अभी तक नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here