क्रिकेट में सट्टा लगाने की लत में बैंक मैनेजर ने खाताधारकों के18 लाख रुपये गबन कर हुआ फरार, कोलकाता में हुआ गिरफ्तार

0
189

न्यूज़लिंक हिंदी। बलरामपुर जिले के इटईरामपुर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा का प्रबंधक क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा लगाने की लत में खाताधारकों के 18 लाख रुपये गबन कर फरार हो गया।  खाताधारकों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

मामला बलरामपुर जिले के इटईरामपुर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा का है, बताया जा रहा है कि सूरज कुमार निवासी सुभाषनगर, पूर्णिया बिहार प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा ईटईरामपुर में बैंक प्रबंधक के रूप में कार्यरत था।  उसे ऑनलाइन क्रिकेट में सट्टा खेलने की आदत थी।  बैंक में कुछ खाताधारकों ने रुपये जमा किए थे।

जिसे निकालने के लिए कुछ खाताधारक बैंक पहुंचे तो पता लगा कि उनके खाते में पैसे नहीं हैं, खाताधारकों ने हंगामा किया तो जांच शुरू की गई।  जांच के दौरान पता चला कि बैंक प्रबंधक ने खाताधारकों से रुपये लेने के बाद रसीद ही नहीं दी।  इस तरह करीब 18 लाख 47 हजार रुपयों का गबन कर लिया गया।

बैंक प्रबंधक की तलाश की जाने लगी तो वह फरार हो गया,इसके बाद बैंक कैशियर पीयूष शर्मा की तरफ से बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ 30 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी के प्रयास तुरंत शुरू किए।

मोबाइल लोकेशन और सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम कोलकाता पहुंची तथा सियालदाह स्टेशन के पास एक होटल से गुरुवार को आरोपी शाखा प्रबंधक सूरज कुमार को पूर्ण रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।  गैेडासबुजुर्ग थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद ने बताया कि आरोपी बैंक मैनेजर को न्यायलय भेज दिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि क्रिकेट में सट्टा लगाने में हार के कारण उसके द्वारा 14 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है, मामले की जांच पूर्ण रूप से की जा रही है, इस बात की संभावना है कि अन्य बैंक ग्राहकों के पैसे भी गबन किए गए हो, जांच के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here