Vande Bharat Train: आज पटरी पर नहीं दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों के लिए बढ़ी मुश्किलें

आपको बता दे कि इसी बीच शनिवार की सुबह वाराणसी कैंट स्टेशन से खुलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है।

0
274

न्यूज़लिंक हिंदी। मौसम में बदलाव के चलते रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में कई ट्रेनें देरी से चल रहीं तो कई निरस्त हो जा रही हैं। आपको बता दे कि इसी बीच शनिवार की सुबह वाराणसी कैंट स्टेशन से खुलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है।

जानकारी के लिए बता दे कि ट्रेन संख्या 22416 नई वंदे भारत एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से शुक्रवार की सुबह 9.15 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को रीशेड्यूल करके 8.15 घंटे की देरी से दोपहर 2.15 बजे रवाना किया गया। वहीं, पुरानी वंदे भारत 4.15 घंटे की देरी से शाम 6.15 बजे पहुंची।

ये भी पढ़ें :Google: बंद हुए कई सारे फीचर्स, जानें अब असिस्टेंट के साथ कौन सी नहीं मिलेंगी सुविधाएं

इस ट्रेन को रीशेड्यूल करके 3.50 घंटे की देरी से शाम 6.50 बजे चलाया गया। नई दिल्ली से बनारस आने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9.40 घंटे और शिवगंगा एक्सप्रेस 8.45 घंटे की देरी से पहुंचीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here