न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों आग्रह किया था कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। इसी कड़ी में रविवार सुबह महापौर प्रमिला पांडेय ने परमट स्थित आनंदेश्वर बाबा के मंदिर में दर्शन पूजन करके स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।
रविवार सुबह महापौर प्रमिला पांडेय ने परमट स्थित आनंदेश्वर बाबा के मंदिर में दर्शन पूजन करके स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया। @nagarnigamknp pic.twitter.com/n6ZT3LL1yH
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) January 14, 2024
इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शहरवासी मंदिरों की साफ सफाई में अपना योगदान दें।
सफाई अभियान के दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी और भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने भी सहयोगी किया। दोनों ही नेताओं ने मंदिर परिसर में झाडू लगाई। महापौर प्रमिला पांडेय का वीडियो भी सामने आया है।
