Indore News: पाकिस्तानी पत्नी ने उठाया ‘नापाक कदम, बेवफाई में पति ने खुद को लगाई आग

जिले के जूनी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। पत्नी से परेशान पति ने खुद को आग लगा कर जान दे दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

0
387

न्यूज़लिंक हिंदी। जिले के जूनी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। पत्नी से परेशान पति ने खुद को आग लगा कर जान दे दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आग लगने के बाद आस-पास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह करीब फीसदी जल चुका था। गंभीर हालत में उसे शहर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी पाकिस्तानी है। महिला ने युवक से चौथी शादी की थी। वहीं आत्मदाह से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखकर व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े: Pongal 2024: ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत का भाव है पोंगल का त्योहार’, केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे PM मोदी

दरअसल, पूरा मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के काटजू कॉलोनी का है। जहां 2018 में सुनील लोहानी (35) नामक युवक की शादी काटजू कॉलोनी में रहने वाली लड़की से हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद सुनील की पत्नी अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी।

4 जनवरी को सुनील अपने ससुराल काटजू कॉलोनी पहुंचा। उसने घर के मेन गेट को बाहर से खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने दौड़कर कंबल से और पानी डालकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक सुनील बुरी तरह जल चुका था। गंभीर हालात में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका 9 दिनों तक इलाज चला। 10वें दिन उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े: खत्म हुआ 12 साल का इंतजार, सहायक शिक्षकों के 12091 पदों पर काउंसलिंग करवाए सरकार… इलाहाबाद HC का आदेश

सूत्रों के मुताबिक सुनील की पत्नी पाकिस्तानी महिला है। वह इससे पहले 4 शादी कर चुकी है। अब सुनील को भी तलाक देना चाहती थी क्योंकि वह किसी और युवक से छुपकर बात करती थी और उसी युवक से पांचवी शादी करना चाहती थी। इस बात की खबर सुनील को लग गई थी। जिससे दोनों में विवाद हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here