Viral Video पर बाबा रामदेव की सफाई, ‘OBC नहीं, ओवैसी को लेकर कही थी बात’….

बाबा रामदेव ने अपने एक वायरल बयान को लेकर कहा कि उन्होंने ओबीसी को लेकर नहीं, बल्कि असदुद्दीन औवैसी पर टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था,

0
318

न्यूज़लिंक हिंदी। बाबा रामदेव ने अपने एक वायरल बयान को लेकर कहा कि उन्होंने ओबीसी को लेकर नहीं, बल्कि असदुद्दीन औवैसी पर टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने ओबीसी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद एक्स (पहले ट्विटर) पर पतंजलि के बहिष्कार का ट्रेंड चलने लगा। अब पीटीआई से बात करते हुए बाबा रामदेव ने सफाई दी।

ओबीसी पर नहीं दिया बयान- बाबा रामदेव
इस विवाद से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, “हमने कई बयान नहीं दिया। औवैसी की, उनके पूर्वजों की हमेशा से देश विरोधी सोच रही है। उसको हमें गंभीरता से नहीं लेना है। ओबीसी को लेकर हमने कभी उल्टा नहीं बोला। ओबीसी पर कभी कोई बयान नहीं दिया।”

ये भी पढ़े: Indore News: पाकिस्तानी पत्नी ने उठाया ‘नापाक कदम, बेवफाई में पति ने खुद को लगाई आग

रामदेव बाबा का जो वीडियो वायरल हुआ उसमें बाबा रामदेव कह रहे थे कि वह ब्राह्मण हैं। एक टीवी चैनल के वायरल क्लिप में उन्होंने कहा था, “मैं अग्निहोत्री ब्राह्मण हूं। लोग कहते हैं कि बाबाजी ओबीसी हैं… मैं वेदी ब्राह्मण, द्विवेदी ब्राह्मण, त्रिवेदी ब्राह्मण, चतुर्वेदी ब्राह्मण हूं, मैंने चार वेद पढ़े हैं।”

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने बाबा रामदेव के खिलाफ कई कमेंट किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर विनय कुमार दोकानिया ने उस वीडियो को पोस्ट कर बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। एबीपी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्ट नहीं करता है।

ये भी पढ़े: Pongal 2024: ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत का भाव है पोंगल का त्योहार’, केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे PM मोदी

उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “रामदेव पहले ओबीसी का अपमान करते हैं और फिर चालाकी से ओवैसी पर अपने बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। इस वर्डप्ले में उनकी ओबीसी विरोधी टिप्पणी छुपी नहीं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here