Kanpur: अपहरण और पेशाब कांड के फरार छह आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित, चार आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने आयुष से मारपीट के दौरान उसे बारी-बारी पेशाब पिलाई थी। आरोपी दोनों को लेकर कल्याणपुर के केसा चौराहा पहुंचे, जहां एलआईयूकर्मी धर्मेंद्र यादव ने भी उसके साथ मारपीट की थी।

0
318

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। बीती नौ जनवरी देर रात एमसीए छात्र का तमंचा लगाकर अपहरण करने व मारपीट के दौरान पेशाब पिलाने के फरार छह आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की न्यायालय से अपील की गई। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ अपराध की साजिश रचना, धमकी देने की धारा में बढ़ोत्तरी की।

बीते सोमवार देर रात गोवा गार्डन राधापुरम निवासी एमसीए के छात्र आयुष द्विवेदी की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवती का मैसेज भेज कर उसे परेड स्थित दूध बंगले के पीछे बुलाया गया था। आयुष अपने साथी अभिषेक उर्फ बिट्टू के साथ मौके पर गया, जहां पहले से मौजूद एलआईयूकर्मी धर्मेंद्र यादव का बेटा हिमांशु यादव, जिम संचालक शुभम सोनकर, नंदू दुबे, ऋषभ चौहान, रजत, मोहित, आयुष मिश्रा व दो अज्ञात लोगों ने आयुष व अभिषेक पर तमंचा लगा कर जबरन गाड़ी में बिठा कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी दोनों को कोपरगंज रेलवे पटरी पर ले गए, जहां आयुष पर तमंचे से फायर किया था। लेकिन आयुष बाल-बाल बच गया था।

आरोपियों ने आयुष से मारपीट के दौरान उसे बारी-बारी पेशाब पिलाई थी। आरोपी दोनों को लेकर कल्याणपुर के केसा चौराहा पहुंचे, जहां एलआईयूकर्मी धर्मेंद्र यादव ने भी उसके साथ मारपीट की थी। कल्याणपुर पुलिस ने आठ नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ अपहरण, कुकर्म, हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एलआईयूकर्मी धर्मेंद्र सिंह, अमित दुबे, आयुष मिश्रा व वस्साफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़ें : मेरे हिस्से में मां आई शायरी को ‘माशूका’ से ‘मां’ तक ले जाने वाले मुनव्वर राना हमारे बीच नहीं रहे

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले के छह आरोपी अभी भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी हुई है। इसके साथ ही फरार सभी आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में अपील की है।

मार डालो इसको 50 हजार रुपये मिलेगा
मारपीट के दौरान आरोपियों ने अपने साथियों को वीडियो कॉल कर आयुष की उनसे बात कराई। रविवार देर रात एक वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें आरोपी एक युवक से आयुष की बात वीडियो कॉल के माध्यम से करा रहे है। जिसमें युवक कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि इसको मार डालो 50 हजार रुपया मिलेगा। जिसमें अपहरणकर्ता पैसे दिलवाने की बात कह रहा, जिस पर युवक कह रहा है कि रुको अभी बात कर रहे। वहीं एक दूसरे वीडियो में एलआईयूकर्मी आरोपियों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है और आयुष का मोबाइल फार्मेट करने की बात कह रहा है। फिलहाल न्यूजलिंक इसकी पुष्टी नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here