Indigo: पायलट ने उड़ान में देरी का किया एलान, यात्री ने कैप्टन कर दिया हमला, वीडियो वायरल

दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर कहा, 'आरोपी के खिलाफ हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।' इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

0
410

न्यूज़लिंक हिंदी। इन दिनों खराब मौसम के चलते फ्लाइट के देर होने का सिलसिला फिलहाल लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली में एक विमान के उड़ान भरने में देरी को लेकर एक यात्री इतना नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर ही हमला बोल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स ने पायलट को घूंसा मारा है। विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान यात्री ने पायलट को घूंसा मार दिया।

ये भी पढ़ें : Kanpur: अपहरण और पेशाब कांड के फरार छह आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित, चार आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दे कि यह घटना रविवार की दोपहर एक बजे की है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के तौर पर की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर कहा, ‘आरोपी के खिलाफ हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।’ इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: दिव्यांगों ने बहुत से क्षेत्रों में देश का नाम किया रोशन, सांसद पचौरी ने डेढ़ हजार दिव्यांगों को बांटे कम्बल, खिचड़ी भोज किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here