Karnal News: प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को करनाल के मंदिरों में ही नहीं गुरुद्वारों में भी उत्सव मनाया जाएगा

0
285

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को करनाल के मंदिरों में ही नहीं बल्कि गुरुद्वारों में भी उत्सव पूर्ण रूप से मनाया जाएगा।

रविवार को डेरा कारसेवा में जिले के सिख समुदाय को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्रतिष्ठापन का न्योता देने के लिए विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अधिकारी डेरा कारसेवा स्वयं पहुंचे।

यहां पर प्रतिनिधियों ने डेरा कारसेवा के प्रमुख एवं पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह व गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को न्योता दिया। जिसे सभी ने सहर्ष कर स्वीकार कर लिया।

बाबा सुक्खा सिंह ने कहा कि वह सभी के साथ 22 जनवरी को श्रीराम का उत्सव मनाएंगे। इस अवसर पर विभाग संघ चालक सुधीर, सह-जिला संघ चालक महिपाल, विहिप के जिला संयोजक नीरज गोयल, विभाग संपर्क प्रमुख कपिल अत्रेजा, जिला सह-मंत्री सुभाष, तिजला संगठन मंत्री कुलदीप, विनीत खेड़ा, मनमीत बाब व सुनील मदान ने सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा उत्सव मनाने का पूर्ण रूप से निमंत्रण दिया।

विभाग संघ संचालक सुधीर ने कहा कि 500 सालों के इंतजार के बाद यह शुभ अवसर आया हैं। गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान बरिंद्र सिंह, महासचिव इंद्रपाल सिंह, गुलाब सिंह मूनक, पंजाबी नेता राजेंद्र अरोड़ा ने भी आश्वासन दिया कि सभी मिलकर कार्यक्रम का पूर्ण रूप से आयोजन करेंगे। इस दिन गुरुद्वारों में सजावट की जाएगी और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here