Kanpur: बीयर व मोबाइल शॉप समेत तीन दुकानों के शटर तोड़, नकदी पार, बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज

रविवार देर रात बर्रा गुलाबी बिल्डिंग चौराहे पर स्थित बीयर व मोबाइल शॉप समेत तीन दुकानों का शटर तोड़ कर चोरों ने नकदी व मोबाइल पार कर दिए। व्यापारियों ने मामले की जानकारी बर्रा पुलिस को दी।

0
200

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। रविवार देर रात बर्रा गुलाबी बिल्डिंग चौराहे पर स्थित बीयर व मोबाइल शॉप समेत तीन दुकानों का शटर तोड़ कर चोरों ने नकदी व मोबाइल पार कर दिए। व्यापारियों ने मामले की जानकारी बर्रा पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें चोर कैद हो गए। तीनों दुकाने 500 मीटर के दायरे में स्थित है।

बसंत विहार निवासी भाजपा नेता संदीप बाजपेई ने बताया कि गुलाबी बिल्डिंग पर उनकी बीयर शॉप की दुकान है। रविवार देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर बीयर शॉप से करीब चार बीयर की बोतल व 3200 रुपये नकद पार कर दिए। बीयर शॉप से करीब तीन से चार दुकान छोड़ युवराज चौहान की हार्डवेयर की दुकान है, जहां से चोरों ने दो हजार रुपये नकद पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने कुछ दूर पर स्थित मोहित पाल की मोहित टेलीकॉम का शटर तोड़ छह मोबाइल पार कर दिए।

ये भी पढ़ें : Makar Sankranti: गोरखनाथ में लाखों श्रदालुओं की भीड़, सीएम योगी ने बधाई देते हुए ब्रह्म मुहूर्त में चढ़ाई खिचड़ी

सुबह दुकान पहुंचे व्यापारियों ने दुकानों का ताला टूटा देख मामले की जानकारी बर्रा पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें चोर कैद हो गए। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि 500 मीटर के दायरे में स्थित तीन दुकानों में चोरी की जानकारी मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here