Magh Mela : दस स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से चलाने की तैयारी, 2800 बसों का किया गया इंतजाम

प्रयागराज जंक्शन से माघ मेले को लेकर मकर संक्रांति के मौके पर दस स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी नहीं की है।

0
330

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रयागराज जंक्शन से माघ मेले को लेकर मकर संक्रांति के मौके पर दस स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी नहीं की है। पूर्वोत्तर रेलवे ने बनारस के लिए दो स्पेशल ट्रेन समय सारिणी के हिसाब से चलाने का निर्णय लिया है।

जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर, कानपुर रूट की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। उधर बनारस से गाड़ी संख्या 05109 प्रयागराज रामबाग के लिए रात 10.30 बजे चली जो रात दो बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेंगी। यह ट्रेन 24 जनवरी, 08, 13, 23 फरवरी एवं 07 मार्च को भी चलेगी।

स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
आपको बता दे कि माघ मेला के पहले स्नान पर्व मकर संक्राति को लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। रविवार को अयोध्या कैंट से प्रयागराज संगम के लिए स्पेशल ट्रेन चली। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से बताया कि गया गाड़ी संख्या 04223 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम का संचालन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के रास्ते हुआ। शाम 7.50 बजे चलने के बाद रात दो बजे ट्रेन प्रयागराज संगम पहुंचेंगी। इसका बीच के सभी स्टेशनों पर ठहराव भी रेलवे ने सुनिश्चित किया। प्रयागराज संगम से 12 कोच की यही स्पेशल ट्रेन अब 15 जनवरी दोपहर 2.50 बजे चलकर रात 11 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।

25 जनवरी को भी पौष पूर्णिमा के मौके पर इसका संचालन होगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 04225 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम मेला स्पेशल ट्रेन 24 जनवरी को अयोध्या कैंट से रात 10.15 बजे चलकर 25 जनवरी की सुबह 04:00 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। ट्रेन अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम के मध्य मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं संख्या 04226 प्रयागराज संगम-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन 15 व 25 जनवरी को रात 9:45 बजे प्रयागराज संगम से चलकर अगले दिन प्रात: 04:00 बजे अयोध्या कैंट पहुंचे जाएगी।

ये भी पढ़ें : Bollywood: अमिताभ बच्चन ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में खरीदा प्लॉट, जानें कितनी है जगह और कीमत

माघ मेले के लिए 2800 बसों का इंतजाम
माघ मेला के लिए रोडवेज द्वारा 2800 बसाें का संचालन किया जाएगा। इस दौरान 200 बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। रोडवेज प्रशासन ने भीड़ बढ़ने पर झूंसी एवं पत्थर गिरजा सिविल लाइंस से भी बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की है। उधर अयोध्या रूट पर रविवार को काफी संख्या में यात्री गए। इस दौरान सिविल लाइंस से ही दस अतिरिक्त बसें अयोध्या के लिए चलीं।

ये भी पढ़ें : अमित शाह की बीमार बड़ी बहन का मुंबई में निधन, गुजरात में किये गए सभी कार्यक्रम रद्द

प्रयागराज में माघ मेले के लिए 550 बसें रोडवेज का प्रयागराज रीजन संचालित करेगा। इसके अलावा 380 बसें गोरखपुर, 360 बसें आजमगढ़, 300 बसें वाराणसी, 220 अयोध्या, 230 चित्रकूटधाम, 260 कानपुर, 300 लखनऊ, 150 देवीपाटन एवं 50 बसें झांसी परिक्षेत्र चलाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि स्नान पर्व पर झूंसी बस स्टेशन से गोरखपुर-देवरिया मार्ग, आजमगढ़-मऊ मार्ग, बदलापुर-टांडा मार्ग, वाराणसी जौनपुर मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here