Kanpur: सांड ने 15 साल के बच्चे को मारी टक्कर, घटना CCTV में हुई कैद, मौत

बता दे बर्रा थाने के सामने आवारा जानवरों का आतंक देखने को मिला है। यहां आवारा सांड ने 15 साल के नाबालिग बच्चे को एक ज़ोरदार टक्कर मार दी और नाबालिग की मौत हो गई है।

0
349

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। एक डराने वाली खबर अभी सामने आई है। बता दे बर्रा थाने के सामने आवारा जानवरों का आतंक देखने को मिला है। यहां आवारा सांड ने 15 साल के नाबालिग बच्चे को एक ज़ोरदार टक्कर मार दी और नाबालिग की मौत हो गई है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, कानपुर के बर्रा थाना के सामने नाबालिग बच्चा साइकिल चला रहा था। इसी दौरान एक सांड दौड़ते हुए उसके सामने से निकला। कुछ ही सेकंड बाद एक और सांड वहां आया और नाबालिग को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें : Magh Mela : दस स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से चलाने की तैयारी, 2800 बसों का किया गया इंतजाम

इस जोरदार टक्कर के बाद बच्चें को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here