Rahul Gandhi: ‘नफरत फैला रहे और जनता का पैसा लूट रहे’, असम में BJP – RSS पर जमकर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को नगालैंड से असम पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

0
279

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को नगालैंड से असम पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में गृहयुद्ध जैसे हालात है। राज्य विभाजित होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री अभी तक वहां नहीं गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, आरएसएस नफरत फैला रहे हैं। इसके जरिए वह जनता का पैसा लूट रहे हैं।

ये भी पढ़े : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का तीसरा दिन, रामलला की मूर्ति आज गर्भगृह में होगी स्थापित, जाने क्या है शुभ मुहूर्त

शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में गृहयुद्ध जैसे हालात है। राज्य विभाजित होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री अभी तक वहां नहीं गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, आरएसएस नफरत फैला रहे हैं। इसके जरिए वह जनता का पैसा लूट रहे हैं। असम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है।

ये भी पढ़े : UP Cabinet: यूपी के किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी, गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी को दी मंजूरी

दरअसल, राहुल गांधी मणिपुर से मुबई तक 67 दिन की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई पहुंचकर संपन्न होगी। राहुल गांधी की यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और गुजरात को भी कवर करेगी। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी जाएंगे जहां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली थी। राहुल गांधी की यह यात्रा 355 लोकसभा सीटों को कवर करेगी जो कुल 543 सीटों के मुकाबले देखें तो करीब 65 फीसदी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here