महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के दौरे पर PM Modi, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, इन मंदिरों में करेंगे दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन करेंगे।

0
264

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह लगभग 10:45 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

ये भी पढ़े: UP News: अब प्राइमरी स्कूलों में होंगी पैरेंट्स-टीचर मीटिंग, जानें किस महीने से होगी शुरुआत

इसके बाद वह करीब 2:45 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगे और बोइंग सुकन्या कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के दौरे पर चले जाएंगे जहां शाम को लगभग 6 बजे वह चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

तमिलनाडु के इन मंदिरों में जाएंगे पीएम मोदी
वहीं अगले दो दिनों (20 और 21 जनवरी) तक पीएम मोदी तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करने जाएंगे। पीएम मोदी 20 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे पीएम मोदी रामेश्वरम जाएंगे। यहां श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। पीएम मोदी श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर रामेश्वरम में प्रधानमंत्री भजन संध्या में भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़े: प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज चौथा दिन, राम मंदिर में होगी यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना, इस विधि से होगा अग्नि का प्रज्वलन

धनुषकोडी और अरिचल मुनाई भी जाएंगे पीएम
वहीं 21 जनवरी को पीएम मोदी धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह मंदिर श्री कोठंडाराम स्वामी को समर्पित है। पीएम मोदी धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई भी जाएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here