Delhi News: पानी न देने पर रूम पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, फिर पंखे से लटकाया शव

दिल्ली के निहाल विहार से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां पीने का पानी नहीं देने पर रूम पार्टनर ने नाबालिग के साथ मिलकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी।

0
212

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के निहाल विहार से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां पीने का पानी नहीं देने पर रूम पार्टनर ने नाबालिग के साथ मिलकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके साथ ही आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के गले में रस्सी बांधकर उसे छत से लटका दिया। मृतक की पहचान हरदोई निवासी रचित के रूप में हुई। गले पर घोंटने का निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के बाद से फरार रचित के रूम पार्टनर यूपी के हरदोई निवासी अभय कांत मिश्रा और उसके नाबालिग परिचित को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े: UP News: रोडवेज बस परिचालकों की होगी भर्ती, जानें कितने पद खाली और कौन कर सकेगा आवेदन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का शव पंखे की रॉड से लटका हुआ है। छानबीन के दौरान छत की लंबाई ज्यादा होने और आसपास कोई टूल वगैरह नहीं होने की वजह से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसकी जांच की। इस दौरान पुलिस को उसकी गर्दन पर निशान मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मौके पर छानबीन के दौरान मकान मालिक ने बताया कि रचित और उसके दो रूम पार्टनर इलाके में स्थित एक ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने पाया कि घटना के बाद से दोनों रूम पार्टनर गायब हैं।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों के दौरे पर PM Modi, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, इन मंदिरों में करेंगे दर्शन-पूजन

पुलिस ने उसके साथ रहने वाले अभयकांत के मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें पता चला कि वह हरदोई में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर नाबालिग और आरोपी अभयकांत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के समय तीनों शराब के नशे में थे। उन लोगों ने मृतक से पीने का पानी देने के लिए कहा। पानी नहीं देने पर उनका झगड़ा हो गया और इस दौरान उन लोगों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here