न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। पीएम के आवागमन के सभी मार्गो पर सुरक्षा व्यवस्था उन्हीं के नियंत्रण में है। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 30,000 से अधिक जवान अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभाल चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें जिम्मेदारियां आवंटित करते हुए तमाम दिशा-निर्देश दिए हैं।

जानकारी अनुसार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 7,000 से अधिक अतिथियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान जिले का सुरक्षा घेरा अभेद्य किया गया है। येलो जोन व रेड जोन के अलावा विभिन्न इलाकों में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे समेत तमाम आधुनिक उपकरणों का भी प्रयोग किया जा रहा है।
10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
प्रदेश के विभिन्न जिलों से 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 26 कंपनी पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसबी और आइटीबीपी आदि के जवान भी तैनात हैं। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड की टीम लगातार विभिन्न इलाकों में निगरानी कर रही है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें :Varanasi: मंदिर परिसर से दो KM के तक मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक, प्रस्ताव पर लगी मुहर

