अधीर रंजन ने PM मोदी पर साधा निशाना बोले- बनना चाहते हैं राम का अवतार, क्या वही हैं एकमात्र हिंदू

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक मकसद के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करके उनका अपमान कर रही है।

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक मकसद के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करके उनका अपमान कर रही है। दरअसल, कांग्रेस सहित INDIA गठबंधन के अधिकतर घटक दलों ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने से इनकार कर दिया। अधीर रंजन चौधरी को भी समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था।

ये भी पढ़े: UP News: 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन मीट और शराब की दुकानें रहेंगी बंद, गृह विभाग जल्द जारी करेगा आदेश

लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है और इसे सरकार का कार्यक्रम बता रहा है, जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड के बीच सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। एक-दूसरे के बीच में आरोप-प्रत्योप का दौर जारी है। कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी कई सवाल सरकार पर खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी खुद राम का अवतार बनना चाहते हैं। राम को बड़े सोच समझे तरीके से चुनावी मुद्दे में खींचकर बदनाम किया जा रहा है।

अधीर रंजन ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या वह देश में एकमात्र हिंदू हैं? समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अगर राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के लिए हमें हिंदू विरोधी कहा जाता है तो शंकराचार्यों को क्या कहा जाएगा? क्या पूरे देश में केवल पीएम मोदी ही बचे हैं जो हिंदू हैं?’

ये भी पढ़े: Delhi News: पानी न देने पर रूम पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, फिर पंखे से लटकाया शव

उन्होंने कहा, ‘वे (बीजेपी) अपने राजनीतिक मकसद के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर उनका अपमान कर रहे हैं।’ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही ठुकरा चुकी हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने इस महीने की शुरुआत में निमंत्रण को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि वह बाद में अपने परिवार के साथ मंदिर जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here