Ayodhya: रामनगरी में पर्यटकों को मिला खास तोहफा, सीएम योगी ने सोलर क्रूज का किया उद्घाटन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी क्रूज में बैठे। सीएम को बिठाकर क्रूज कच्चा घाट से नया घाट तक गई।

0
282

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। पर्यटकों के लिए सरयू के जल विहार को सुगम बनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सोलर क्रूज मारुति का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी और श्री रामलला के पूजन-दर्शन किए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में राम भक्त हनुमान और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद दोपहर दो बजे सरयू किनारे कच्चा घाट पहुंचकर सोलर क्रूज मारुति का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने क्रूज की सवारी भी की।

इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी क्रूज में बैठे। सीएम को बिठाकर क्रूज कच्चा घाट से नया घाट तक गई। सीएम ने नाविकों को लाइफ जैकेट भी वितरित किए और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने राज्यों से ध्वज संहिता का पालन का अनुरोध करते हुए कहा- राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर न फेंके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here