Indore : बाल सुधार गृह में महिलाओं ने बच्चियों के साथ जुल्म की ऐसी दास्तां को अंजाम दिया कि रोंगटे खड़े हो जाएंगे

0
216

न्यूज़लिंक हिंदी। इंदौर के बाल अनाथालय में बच्चियों से क्रूर बर्ताव किया गया, इस मामले में 5 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।  बच्चियों ने पुलिस को दिए बयान में रोंगटे खड़े देने वाली यातनाओं को सिलसिलेवार से बताया है।

शहर में प्रशासन द्वारा सील किए गए बाल सुधार गृह को एक गैर सरकारी संस्था ने छात्रावास बताया है,इसके साथ ही प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की है।  पुलिस के अनुसार प्रशासन ने विजय नगर क्षेत्र में वात्सल्यपुरम नाम के कथित अनाथाश्रम को अवैध संचालन के आरोप में 12 जनवरी को ही सील कर दिया था।

इसमें रह रहीं 21 लड़कियों को राजकीय बाल संरक्षण आश्रम और एक अन्य संस्था में भेज दिया था, इन लड़कियों की उम्र चार से 14 साल के बीच है।

इस कथित अनाथालय में रहने वाली लड़कियों ने बाल कल्याण समिति को बताया कि इस परिसर में सजा के नाम पर बच्चों से क्रूर बर्ताव किया जाता था।

उन्होंने 17 जनवरी की रात दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा कि चार साल की एक बच्ची ने जब अपने कपड़े गंदे कर दिए थे तो उसे पिटाई के बाद कई घंटों तक बाथरूम में ऐसे ही बंद रखा गया और दो दिन तक खाना भी नहीं दिया गया।  एफआईआर में यह आरोप भी लगाया गया है कि कथित अनाथालय में बच्चों को उल्टा लटका भी दिया जाता था और नीचे गर्म तवे पर लाल मिर्च रखकर धूनी जलाई जाती थी।

इस मामले में विजय नगर पुलिस थाने की उप निरीक्षक कीर्ति तोमर ने बताया,भारतीय दंड विधान और किशोर न्याय अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज प्राथमिकी में अनाथालय से जुड़ी पांच महिलाओं के नाम पूर्ण रूप से हैं।  इन आरोपों की जांच अभी शुरुआती स्तर पर की जा रही है।

उप निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है,इस मामले में इंदौर की बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने कहा,अनाथालय से बचाए गए बच्चे राजस्थान और गुजरात के रहने वाले हैं।

हमने इन राज्यों की संबद्ध बाल कल्याण समितियों को पत्र लिखकर कहा है कि वे इन बच्चों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का पता लगाकर हमें रिपोर्ट सौंपें ताकि इनका पुनर्वास किया जा सके, और इन आरोपों की जांच अभी शुरुआती स्तर पर की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here