न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ मिली है, एमपी के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में चरस जब्त की गई है। बता दें जब्त की गई चरस की कीमत 12 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी चरस की तस्करी करने वाले तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने तस्करों से 36 किलो 18 ग्राम चरस जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
इसके अलावा नेपाल के रास्ते आई इस चरस के मामले में पुलिस तहकीकात पूर्ण रूप से कर रही है। इनके उत्तर प्रदेश और बिहार में भी लोगों के किन-किन लोगों से संबंध है और पकड़े गए दोनों अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड क्या है। इस पर जांच की जा रही है।
एमपी के इतिहास में सबसे बड़ी तस्करी का पर्दाफाशभोपाल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, इसी के तहत प्रदेश और भोपाल में ऑपरेशन अंकुश चलाया जा रहा है। युवा वर्ग को नशे से बचने के लिए यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी चरस की खेप जब्त की गई है।
भोपाल क्राइम ब्रांच ने 12 करोड़ 50 लाख की खेप पकड़ी है,ऑपरेशन अंकुश के तहत भोपाल पुलिस की अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई जारी है। क्राइम ब्रांच ने प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी चरस की खेप को जब्त कर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह लोग ट्रेन के जरिए नेपाल से भोपाल चरस लेकर आए थे।
दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 36 किलोग्राम चरस जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि आरोपी सस्ते दामों में अवैध मादक पदार्थ बिहार के रास्ते नेपाल से लेकर पूर्ण रूप से आते थे।
आरोपी नेपाल से चरस की बड़ी खेप लेकर भोपाल पहुंचे थे, वह कोच फैक्ट्री के पास जंगल में सप्लाई के लिए बैठे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नेपाल बार्डर से आने वाले अवैध मादक पदार्थ को गिरोह के माध्यम से भोपाल पहुंचाने का काम काफी समय से ही कर रहे हैं, दोनों ही आरोपी सस्ते दामों में नेपाल से आने वाली खेप को भोपाल में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का काम करते थे। पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम को पुरस्कृत करने की पूर्ण रूप से घोषणा की है।

