Noida : एअर इंडिया क्रू सदस्य की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

सूरजमान जिम से वर्कआउट कर घर लौटने के लिए जैसे ही कार में बैठे, पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने गोलियां मारना शुरू कर दिया। तीन बदमाश गोलियां बरसाते रहे, जबकि एक बाइक स्टार्ट कर कुछ दूरी पर खड़ा रहा।

0
258

न्यूज़लिंक हिंदी, नोएडा। एअर इंडिया के क्रू सदस्य सूरजमान (32) की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां मार हत्या कर दी। बीते कल यानी शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-104 के मार्केट में करीब 2:15 बजे बाइक सवार पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पांच गोलियां लगने से सूरजमान की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने मौके पर नौ गोलियां चलाईं।

जानकारी के लिए बता दे कि मूलरूप से दिल्ली के वजीरपुर निवासी सूरजमान सेक्टर-104 के लोटस पनास सोसाइटी में सपरिवार रह रहे थे। सूरजमान जिम से वर्कआउट कर घर लौटने के लिए जैसे ही कार में बैठे, पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने गोलियां मारना शुरू कर दिया। तीन बदमाश गोलियां बरसाते रहे, जबकि एक बाइक स्टार्ट कर कुछ दूरी पर खड़ा रहा।

पुलिस ने तीन बदमाशों के एक ही बाइक पर आने का दावा किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सूचना मिलने के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे सूरजमान को कार से निकलने का मौका नहीं मिल सका। उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें : Gyanvapi Case: 6 कर्मचारी जिलाधिकारी की देखरेख में करेंगे काम, सील वजूखाने की सफाई शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here