आज राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का पांचवां दिन, होंगी 8 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं

अयोध्या इतिहास रचने के बहुत करीब है। जिस दिन का सभी सनातनियों को अरसों से इंतजार था, वो दिन बस आने ही वाला है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में अब प्रभु विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देने वाले हैं।

0
334

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या इतिहास रचने के बहुत करीब है। जिस दिन का सभी सनातनियों को अरसों से इंतजार था, वो दिन बस आने ही वाला है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में अब प्रभु विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देने वाले हैं। आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का पांचवा दिन है। अब अस्थायी गर्भगृह में रामलला के दर्शन नहीं होंगे। अब 23 जनवरी से दोबारा दर्शन आरंभ होगा, लेकिन नवनिर्मित भव्य दिव्य राममंदिर में। वैकल्पिक गर्भगृह में विराजमान रामलला को नवर्निर्मित राममंदिर के गर्भगृह में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए स्वर्ण मंडित आधार तैयार किया गया है।

ये भी पढ़े : UP News: निशाने पर था अयोध्या! यूपी एटीएस से पूछताछ में गिरफ्तार संदिग्धों का बड़ा खुलासा, आतंकी पन्नू गैंग के है मेंबर

आज होंगी 8 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं
आज यानी 20 जनवरी को राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा का पांचवां दिन है। आज गर्भग्रह को सरयू नदी के पानी से धोया जाएगा। इसके बाद ‘वास्तु शांति’ और ‘अन्नाधिवास’ अनुष्ठान होंगे। वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार, आकाश, जल, पृथ्वी, अग्नि और वायु से शांति प्राप्त करने के लिए ‘वास्तु शांति’ की जाती है, जिसका वास्तु शास्त्र में महत्व है। वास्तु शांति उन सभी दोषों को दूर करने के लिए किया जाता है, जो वास्तु पूजा (18 जनवरी को आयोजित) के बाद भी नए घर में रह सकते हैं।

‘अनुष्ठान’ करने वाले को करना होता है ‘ब्रह्मचर्य’ का पालन: सत्येंद्र दास
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी के 11 दिवसीय अनुष्ठान पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जो व्यक्ति अनुष्ठान करता है उसे फर्श पर सोना होता है। अनुष्छान करने वाला व्यक्ति झूठ नहीं बोलता, जप करता है। वह गायत्री मंत्र जैसे मंत्रों का जाप करता है। सत्येंद्र दास ने कहा कि उस व्यक्ति को पत्ते पर भोजन करना होता है और ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है।

दिल्ली सरकार आयोजित करेगी तीन दिनों की रामलीला
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शनिवार से तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन करेगी। दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि आईटीओ के पास पियरे लाल ऑडिटोरियम में 22 जनवरी तक चलने वाली विशेष रामलीला सभी के लिए फ्री है। ‘श्रीराम भारतीय कला केंद्र’ शाम 4 बजे से 7 बजे तक तीन घंटे का रामलीला प्रदर्शन प्रस्तुत करेगा।

ये भी पढ़े : Pran Pratistha: राज्यसभा सांसद हरभजन ने बयान देते हुए कहा- कांग्रेस को जाना है जाए, नही….

22 जनवरी के लिए सज गया राम मंदिर
राम मंदिर में जारी है रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम। शनिवार को समारोह का पांचवा दिन है। सुबह-सुबह राम मंदिर के शीर्ष पर ध्वजा पहरा रही है।

प्राण प्रतिष्ठा की अमेरिका में भी चल रही तैयारी
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमेरिका में भी तैयारियां चल रही हैं। अमेरिका में ढेरो मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी कर रहे हैं। भारतीय अमेरिकी यहां पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। अमेरिका के न्यूजर्सी में दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर भी स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here