न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाग लेने और आशीर्वाद लेने का आग्रह किया।
बीते शुक्रवार को एक इंटरव्यू में भज्जी ने कहा, ‘देश के लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्राण प्रतिष्ठा निकट आ रही है और मैं अधिक से अधिक लोगों को समारोह में भाग लेने और आशीर्वाद लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। यह एक ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम सभी के एक देवता हैं और यह महत्वपूर्ण है कि उनके जन्मस्थान पर एक मंदिर बनाया जा रहा है। हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।’
#WATCH | On opposition parties declining invitation to Ayodhya Ram Temple ‘Pran Pratishtha’ ceremony, former Cricketer and Rajya Sabha MP Harbhajan Singh says, " It is our good fortune that this temple is being built at this time, so we all should go and get the blessings.… pic.twitter.com/YUAplDGMNk
— ANI (@ANI) January 19, 2024
नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं
सांसद हरभजन ने मंदिर जाने के अपने इरादे की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैं धर्म और भगवान का भक्त अनुयायी हूं। मैं आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में जाता हूं। जब भी मौका मिलेगा, मैं मंदिर जरूर जाऊंगा। यह सौभाग्य की बात है कि मंदिर का उद्घाटन हमारे जीवनकाल में हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में यह मंदिर बन रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर समारोह का उपयोग कर रही है। इसके जवाब में भज्जी ने कहा, ‘कौन क्या कहता है ये अलग मामला है, पर सही बात यह है कि यह जो मंदिर बनने जा रहा है, यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे दौर में यह चीजें हो रही हैं। हमें वहां जाना चाहिए, आशीर्वाद लेना चाहिए। मैं तो यही कहूंगा कि कोई जाए न जाए, मेरी जो भगवान में आस्था है, जो मेरा एक यकीन है, मैं तो जरूर जाऊंगा।
ये भी पढ़ें : Gyanvapi Case: 6 कर्मचारी जिलाधिकारी की देखरेख में करेंगे काम, सील वजूखाने की सफाई शुरू
सांसद ने आगे कहा- कोई पार्टी जाए या न जाए, ये अपना मेरा एक स्टैंड है, जो भगवान में यकीन रखता है। कांग्रेस को जाना है जाए, नहीं जाना है नहीं जाए। किसी को भी जाना है जाए, नहीं जाना है मत जाए। किसी को अगर मेरे जाने से दिक्कत है, तो वो भी उनको जो करना है करे, क्योंकि मैं एक ऐसा इंसान हूं जो भगवान में यकीन रखता है। जो कुछ भी चीजें मेरे जीवन में हो रही हैं, मैं कुछ भी हूं तो यह ऊपर वाले की कृपा है और जरूर आशीर्वाद लेने जाऊंगा।
ये भी पढ़ें :Noida : एअर इंडिया क्रू सदस्य की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

