China: चीन में बड़ा हादसा, बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से 13 लोगों की झुलस कर मौत, कई घायल

चीन के हेनान प्रांत में एक प्राइमरी बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी।

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी। चीन के हेनान प्रांत में एक प्राइमरी बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे स्थानीय अग्निशमन विभाग को दुशु टाउन के यानशानपु गांव में यिंगकाई स्कूल के छात्रावास में आग लगने की सूचना मिली।

ये भी पढ़े : आज राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का पांचवां दिन, होंगी 8 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं

बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 11:38 बजे आग बुझा दी गई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। स्थानीय अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : UP News: निशाने पर था अयोध्या! यूपी एटीएस से पूछताछ में गिरफ्तार संदिग्धों का बड़ा खुलासा, आतंकी पन्नू गैंग के है मेंबर

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
स्कूल में आग की घटना के बाद लोगों ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया और किसी भी सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा की मांग की। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चीन के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह बहुत डरावना है, 13 परिवारों के 13 बच्चे, सभी एक पल में चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here