Railway Recruitment 2024: असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर निकलीं भर्तियां, ये डिग्री वाले युवा आज से करें आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 5696 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 20 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है।

0
373

न्यूज़लिंक हिंदी। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 5696 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 20 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 तक है। उम्मीदवार 20 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। साथ ही संबंधित ब्रांच में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी होना चाहिए. वहीं कैंडिडेट की उम्र 1 जुलाई 2024 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष के होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये भी पढ़े : Punjab: पंजाब MP रवनीत बिट्टू की सरकारी कोठी में चली गोली, गनमैन की गोली लगने से मौके पर मौत

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगी. वहीं इन अभ्यर्थियों के अलावा सभी वर्ग के कैंडिडेट को 500 रुपए एप्लीकेशन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें अप्लाई
RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन शुरू करें।
डाक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करें।

ये भी पढ़े : China: चीन में बड़ा हादसा, बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से 13 लोगों की झुलस कर मौत, कई घायल

चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कुल 5 चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1), दूसरा चरण (सीबीटी 2), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और मेडिकल परीक्षा (एमई। एग्जाम का पैटर्न जारी कर दिया गया है। अधिक संबंधित विवरण के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here