US: अमेरिका के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के दिन विशेष कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय की अध्यक्ष कल्याण विश्वानथन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अयोध्या उपेक्षा और विनाश से फिर से उभर रहा है। राम मंदिर सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक है।

0
194

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मात्र दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में अमेरिका में भी राम मंदिर उत्सव को लेकर लोगों में खास उत्साह है। अमेरिका में मौजूद मंदिरों में अगले सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय की अध्यक्ष कल्याण विश्वानथन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अयोध्या उपेक्षा और विनाश से फिर से उभर रहा है। राम मंदिर सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक है। 550 वर्षों के बाद राम लला मंदिर में विराजमान होंगे।

टेक्सास में श्री सीता राम फाउंडेशन के कपिल शर्मा ने कहा कि लंबे इतंजार के बाद अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हुआ। दुनियाभर के हिंदुओं के लिए यह आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन हैं। ह्यूस्टन के मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए खासा उत्साह है। समारोह के दिन मंदिरों में सुंदरकांड का आयोजन होगा।

कपिल ने आगे कहा कि- गायन, संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा। साथ ही भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम से प्रसाद और रज वितरित करना भी हमारे लिए सम्मान की बात है।

ये भी पढ़ें : Pakistan: शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना जावेद से किया निकाह, सानिया ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

अमेरिका में राष्ट्रव्यापी उत्सवों का नेतृत्व करने वाले संगठन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने कहा कि भगवान श्री राम के लाखों अनुयायियों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना सच होने वाला है। अमेरिका में लगभग 1,000 मंदिर हैं और उनमें से लगभग सभी इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए इस सप्ताहांत से उत्सव मना रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Kanpur: लगातार मौतों पर IIT कैंपस में किया गया विरोध प्रदर्शन, देर रात छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here