Kanpur: अमिताभ बच्चन व पवन कल्याण के विमान उतरेंगे चकेरी एयरपोर्ट, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने आएंगे कलाकार

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और साउथ के फिल्म स्टार पवन कल्याण के चार्टर्ड विमान 21 जनवरी को चकेरी एयरपोर्ट में उतरेंगे। इन दोनों के साथ ही 10 या 11 अति विशिष्ट लोगों के चार्टर्ड प्लेन की पार्किंग चकेरी स्थित एयरपोर्ट पर कराई जाएगी।

0
376

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और साउथ के फिल्म स्टार पवन कल्याण के चार्टर्ड विमान 21 जनवरी को चकेरी एयरपोर्ट में उतरेंगे। इन दोनों के साथ ही 10 या 11 अति विशिष्ट लोगों के चार्टर्ड प्लेन की पार्किंग चकेरी स्थित एयरपोर्ट पर कराई जाएगी। बता दे कि लोगों को अयोध्या छोड़ने के बाद यह प्लेन यहां आएंगे और बाद में अयोध्या से उन्हें लेकर गंतव्य को जाएंगे। अयोध्या में सीमित विमानों की पार्किंग के कारण यह व्यवस्था की जा रही है।

प्राण प्रतिष्ठा में देशभर के अति विशिष्ट लोग शामिल होंगे। अयोध्या में सीमित विमानों के पार्किग की व्यवस्था है, जिसमें से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, एक विदेशी मेहमान समेत चार को आरक्षित किया गया है। बाकी पर अति विशिष्ट लोगों को लाने वाले प्लेन उतरेंगे और विभिन्न शहरों में पार्क होंगे।

वहीं यहां उतरने वाले चार्टर्ड विमानों में अमिताभ बच्चन और पवन कल्याण के विमान भी शामिल हैं। ये विमान अति विशिष्ट लोगों को अयोध्या में उतारने के बाद 21 जनवरी को सुबह से शाम तक यहां पहुंच जाएंगे। दूसरे दिन 22 को तय समय के मुताबिक यहां से उड़कर अयोध्या पहुंचेंगे और अति विशिष्ट लोगों को लेकर गंतव्य शहर के लिए उड़ान भरेंगे।

ये भी पढ़ें : Deepfake video: एक्ट्रेस रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाने वाला शख्स गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को मिली सफलता

एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार का कहना है कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 21 व 22 जनवरी को 10 से 11 विमानों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here