Ayodhya: जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव की सुरक्षा बढ़ी, एसएसबी के जवान किये गए तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के चलते नगर के प्रमुख मार्गों पर चेंकिंग के बाद ही लोगों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है। पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

0
260

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। बता दे कि नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के घर के बाहर एसएसबी के जवान तैनात किए गए हैं। इसी तरह नगर के अशोक सिंघल द्वार के पास भी जवानों की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के चलते नगर के प्रमुख मार्गों पर चेंकिंग के बाद ही लोगों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है। पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की नजर है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: अमिताभ बच्चन व पवन कल्याण के विमान उतरेंगे चकेरी एयरपोर्ट, प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने आएंगे कलाकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here