शोएब मलिक ने अपने से 11 साल छोटी सना जावेद से की शादी,सानिया मिर्जा के पिता की टूटी चुप्पी

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। शोएब की दूसरी शादी भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से 2010 में शादी हुई थी, लेकिन 2022 के बाद से दोनों के बीच अनबन की खबरें थी।

ऐसे में शोएब की तीसरी शादी के बारे में जब पता चला तो इससे साफ हो गया कि सानिया का तलाक पूर्ण रूप से हो चुका है।

वहीं शोएब की शादी पर सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा का भी बयान आया है। सानिया के पिता ने कहा कि यह एक ‘खुला’ था। दरअसल, ‘खुला’ एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने का अधिकार होता है।

क्रिकेटर का पांच साल का बेटा इजान अपनी मां सानिया मिर्जा के साथ रहता है। शोएब और सानिया के रिश्ते में दिक्कतों की अटकलें 2022 से ही पूर्ण रूप से लगाई जा रही थीं और हाल के सालों में इस जोड़े को एक साथ कम ही देखा गया था।

सानिया मिर्जा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के मलिक के हालिया फैसले ने चल रही अफवाहों को और हवा दे दी। शोएब मलिक के नए चैप्टर में सना जावेद के साथ संबंध शामिल है, हालांकि, दो महीने पहले सना जावेद और उमैर जसवाल के तलाक के बारे में खबरें सामने आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here