Gorakhpur :श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विभिन्न अस्पतालों में निशुल्क उपचार और मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा फ्री

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को गोरखपुर में भी विभिन्न अस्पतालों एवं  डॉक्टरों की तरफ से निशुल्क उपचार और ऑपरेशन कर मरीजों को रोग से मुक्ति नियमित रूप से दिलाई जाएगी।

कई जगह मरीजों को पैथालॉजी जांच में भी 30 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी। कई अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कंबल आदि भी वितरित करेंगे। आर्थो सर्जन डॉ. ऋतेश ने बताया कि निशुल्क जांच की सुविधा दाउदपुर स्थित आशा हाईवे हॉस्पिटल पर भी मिलेगी।

यहां हड्डी रोग से जुड़ी सामान्य जांचें जैसे सीरम, यूरिक एसिड, हड्डियों की मजबूती जांचने के लिए बीएमडी के अलावा शुगर की जांच भी पूर्ण रूप से निशुल्क होगी।

एक्स-रे में भी रियायत भी दी जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल भी भेंट किए जा रहे हैं। ओपीडी में आने वाले जिन मरीजों को जरूरत होगी उन्हें भी कंबल दिया जाएगा। 22 जनवरी को संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल में 11 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किया जाएगा।

इसके लिए अब तक लगभग 48 रजिस्ट्रेशन भी  हो चुका है। इससे पहले गोकुलधाम वृद्ध आश्रम के छह बुजुर्गों का भी मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका है। आईएमए कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इमरान अख्तर ने बताया कि 22 तारीख को कई जगह डॉक्टर ओपीडी में मरीजों की निशुल्क भी जांच करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here