Israel: इस्राइल ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दी बधाई, भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण- राजदूत नाओर

आपको बता दे कि इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसरपर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

0
265

न्यूज़लिंक हिंदी। भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मात्र कुछ ही घण्टे ही बचे हैं। दुनियाभर के लोगों में इसका खास उत्साह है। अमेरिका, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में विशेष कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है। बता दे कि अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के लिए अमेरिका में व्यवस्थाएं की गई है।

भारत में मौजूद इस्राइली दूतावास के सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दे कि इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसरपर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह दुनियाभर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए उत्साहित हूं।

वहीं रामनगरी पूरी तरह से राममय हो गई है। सड़कों पर भक्त भजन कीर्तन कर रहे हैं, साथ ही सुंदरकाण्ड, रामचरित मानस का आयोजन हो रहा है। हर चौराहे, नुक्कड़ जय श्री राम के नारे से गूंज उठा है।

ये भी पढ़ें : केजरीवाल सरकार भी हुई राममय, 22 जनवरी को दिल्ली में शोभायात्रा निकालेगी ‘आप’, होगा भंडारे का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here