न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। आज वो ऐतिहासिक दिन है। जिसका इंतजार सैकड़ों वर्षों से देश के लोग कर रहे थे, आख़िरकार वह दिन आज आ गया है। मन भाव विभोर है। उत्साह कुलाचे मार रहा है। बता दे कि दिल्ली के बाजार भी जैसे आध्यात्मिक सांस्कृतिक केंद्र बन गए हैं। आज राम मंदिर उद्घाटन के दिन दिल्ली के बाजारों में भी जबरदस्त उत्साह है।

इसको लेकर सभी मार्केट एसोसिएशन्स ने जबरदस्त तैयारियां की है। दिल्ली में व्यापारियों और उद्योगपतियों के शीर्ष संगठन चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली के 700 बाजारों में आज 1500 से अधिक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाए रहे हैं।
बाजारों में होगा लाइव प्रसारण
सीटीआइ के अनुसार आज दिल्ली के 700 से अधिक बाजार पांच लाख दीये से जगमग होंगे। इसी तरह राम भजन, भंडारा, एलईडी के माध्यम से बाजारों में अयोध्या से लाइव प्रसारण होगा। कश्मीरी गेट में विशाल राम झंडा यात्रा निकाली जाएगी, कमला नगर, खान मार्केट में भगवा झंडियां लग चुकी हैं, करोल बाग, लक्ष्मी नगर में सुंदरकांड होगा, दरीबा कलां में दीवाली की तरह लाइटिंग है।
बता दे कि सभी के लिए भंडारे होंगे। भागीरथ पैलेस में लड्डुओं के डिब्बे बांटे जाएंगे,गेट सज गए हैं। नया बाजार में सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, सरोजिनी नगर मार्केट में 21 हजार दीये जलाए जायेंगे।
लाजपत नगर बाजार में भगवा गुब्बारे और झंडे लगाए जायेंगे , सुंदर काण्ड का पाठ किया जाएगा, रोहिणी में खास इंतजाम हो रहे हैं, नेहरू प्लेस के दुकानदार भी आज शाम को दीपावली मनाएंगे। बृजेश गोयल ने बताया कि राम मंदिर को लेकर हर दुकानदार उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें : Ayodhya: राम मंदिर परिसर पहुंचे ये फ़िल्मी सितारें, अयोध्यावासियों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

