Ram Mandir Pran Pratishtha: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विराजे रामलला, राघव रूप में मोहक मुस्कान देख भावुक हुये भक्त

Ram Mandir Pran Pratishtha:रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं और हाथों में धनुष बाण धारण किए हुए हैं।

0
376

न्यूजलिंक हिंदी, अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुये। इस बीच रामलला के राघव रूप में मोहक मुस्कान देख भक्त भावुक हो गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की आरती की। उन्होंने ही ‘प्राण प्रतिष्ठा’ अनुष्ठान का नेतृत्व किया।

ये भी पढ़ें: Delhi: पांच लाख दीयों से मनेगी दीपावाली, बाजारों में होगा लाइव प्रसारण, सभी जगहों पर भंडारे का प्रबंध

रत्न जड़ित मुकुट का वजन करीब 5 किलो
प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। प्रधानमंत्री ने रामलला की आंखों से पट्टी खोली। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं और हाथों में धनुष बाण धारण किए हुए हैं। रामलला ने सोने का कवच कुंडल, करधन माला धारण की हुई है। रत्न जड़ित मुकुट का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।

पीएम मोदी के साथ योगी और भागवत ने की पूजा
प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत ने हाथ में कुशा धारण की। गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे और विधि विधान से पूजा की। इससे पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here