Agra : कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज पर जूता फेंक वकील ने किया हमला, मचा हड़कंप

0
490

न्यूज़लिंक हिंदी। आगर जिला सत्र न्यायालय से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक केस की सुनवाई के दौरान वकील ने कथित तौर पर जज पर जूता फेंक कर हमला ही कर दिया।  इसमें जज के कान में पूर्ण रूप से चोट लग गई।

वहीं, वकील पर डाइस में चढ़कर वकालतनामा व अन्य दस्तावेज छीनने के आरोप भी लगे हैं, जज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार 22 जनवरी को दोपहर चार बजे जिला सत्र न्यायालय में एक मामले पर सुनवाई चल रही थी, केस की सुनवाई के दौरान किसी बात पर अधिवक्ता नितिन अटल उग्र हो गए।

इसके बाद उन्होंने जज से जमकर अभद्रता की और कथित तौर पर उन्हें जूता फेंककर ही मार दिया, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रदीप दुबे पर हुए इस हमले से कोर्ट रूम में पूर्ण रूप से हड़कंप मच गया।  घटना के बाद आरोपी अधिवक्ता से फरार हो गया।

आरोपी अधिवक्ता द्वारा हमला किए जाने से जज के कान में चोट आई है, इसके बाद जज प्रदीप दुबे ने कोर्ट के बाबू के जरिए आगर थाने में वकील के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया।  पुलिस ने जज की शिकायत पर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की खोज भी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here