Kanpur: मस्जिद में नमाज पढ़ रहे एक नमाजी का युवक ने मोबाइल चोरी कर लिया,जानें पूरा मामला

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के गल्ला गोदाम में स्थित नबी करीम मस्जिद में ईशा की नमाज पढ़ रहे एक नमाजी का एक युवक ने मोबाइल चोरी कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जोरों से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान पूर्ण रूप से हो गई।

इसके बाद उससे समान वापस लेने के बाद हिदायत देकर छोड़ भी दिया गया। जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी में स्थित स्वान टॉवर निवासी फौजान ईशा की नमाज पढ़ने गल्ला गोदाम स्थित नबी करीम मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिए सोमवार रात गए थे। इस दौरान नमाज पढ़ते समय करीब साढ़े सात बजे एक युवक मस्जिद के अंदर घुसा।

इसके बाद फौजान का मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी तुरंत वायरल कर दिया। मस्जिद के इमाम मौलाना परवेज ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद चोरी करने वाले युवक के घर की जानकारी होने पर वहां गए।

इसके बाद उस युवक ने मोबाइल वापस दिया और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का पूर्ण रूप से भरोसा दिया। उसके माफी मांगने पर उस युवक को छोड़ दिया गया। कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गईं। वहीं, इलाकाई लोगों ने युवक की शर्मनाक हरकत की निंदा भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here