बम होने की आशंका से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी,बीडीडीएस ने बताया मॉक ड्रिल

0
213

न्यूज़लिंक हिंदी। बाबा महाकाल की नगरी में रोजाना श्रद्धालु अलग-अलग माध्यम से उज्जैन यात्रा करने के लिए आते हैं,कई लोग ऐसे भी हैं। जो ट्रेन और बस के माध्यम से उज्जैन घूमने के लिए पूर्ण रूप से आते हैं। रोजमर्रा की तरह मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की आवाजाही होती रही।

इसी बीच आरपीएफ टीम की ओर से बीडीडीएस को रेलवे स्टेशन पर कुछ अज्ञात वस्तु पड़े होने की तुरंत सूचना मिली, जिसके बाद एक्शन लेते हुए तुरंत टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस की सख्ती को देखते हुए वहां मौजूद लोगों में पूर्ण रूपसे हड़कंप मच गया, लेकिन बाद में पता चला कि यह सब एक मॉक ड्रिल थी।

दरअसल आरपीएफ पुलिस के द्वारा बीडीएस को सूचना दी गई की रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ अज्ञात वस्तु पड़ी हुई है, जिसकी सूचना लगते ही बीडीएस की टीम अपने दल के साथ तुरंत रेलवे स्टेशन तुरंत पहुंची। जहां पुलिस डॉग द्वारा सारे सामानों की जांच करने लगी।

वहीं अलग-अलग उपकरणों से वहां रखे बैगों की जांच भी की गई, इसके बाद उस एरिया को पूरा सील कर बीडीडीएस की टीम ने बम को डिफ्यूज करने से पहले सूट पहने। इसके बाद उस बैग को पूरा कवर बीडीडीएस और आरपीएफ की टीम ने मिलकर बम को खोजने और उसे डिफ्यूस करने की ड्रिल की।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: जाने कौन खिलाड़ी बना विराट कोहली का रिप्लेसमेंट, पहली बार मिली भारतीय टेस्ट टीम में जगह

यह नजारा देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री बहुत ही ज्यादा सहम गए,घबराए यात्रियों को बाद में पुलिस टीम ने बताया कि यह केवल एक मॉक ड्रिल थी। जिसके बाद यात्रियों की सांस में सांस आई,यहां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल की जाती है। आज ऐसी ही एक ड्रिल कर आरपीएफ और बीडीडीएस की तैयारी का पूर्ण रूप से जायजा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here