न्यूज़लिंक हिंदी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि ईवीएम हैक होती है लेकिन परेशानी ये है कि कोई मेरी बात पर भरोसा नहीं करना चाहता है। दिग्विजय सिंह यहां तक कहते हैं कि कई बार इस मुद्दे पर उनको अपनी पार्टी के लोगों को भी समझाने काफी मशक्कत करना पड़ती है।
इस बार दिग्विजय सिंह ने एक ईवीएम में पत्रकारों के जरिए डमी वोट डलवाकर दिखाने की कोशिश की है कि ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया में गड़बड़ी की पूरी संभावना बनी रहती है।
कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाए कि ये सवाल उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से पूछे हैं लेकिन वे लोग सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं। चुनाव आयोग के केंद्र सरकार के दबाव में काम करने का आरोप भी दिग्विजय सिंह ने लगाया।
ये भी पढ़ें : Russian Plane Crashes: रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 65 यूक्रेनी थे सवार, पढ़ें पूरी खबर
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आस्ट्रेलिया की तर्ज पर वीवीपैट पब्लिक डोमेन में डालना चाहिए। जिन देशों में ईवीएम से वोट डाले जाते हैं, वहां पर इसका सॉफ्टवेयर पब्लिक डोमेन में होता है।लेकिन भारत में यह व्यवस्था 2003 से ही नहीं है।

