न्यूज़लिंक हिंदी। तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सरकारी अधिकारी से लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। एसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (टीएसआरईआरए) के सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी एस। बालकृष्ण के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की।

अधिकारी का हैदराबाद शहर के पॉश इलाके में आलीशान बंगला है। घर को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि ये किसी अधिकारी का बंगला बल्कि किसी बड़े उद्योगपति का बंगला मालूम पड़ता है। अधिकारी के ठिकानों पर एसीबी की 14 टीमें छापेमारी करने पहुंची थीं। बंगले को देखकर एसीबी के अधिकारी हैरान रह गए। एसीबी के शुरुआती जांच से पता चलता है कि बालाकृष्ण ने कथित तौर पर कई रियल एस्टेट कंपनियों के लिए परमिट की सुविधा देकर करोड़ों रुपए कमाए हैं।
ये भी पढ़े : Kanpur: शहर को मिली दो बड़ी सौगात, सुपर स्पेशियलिटी लोकार्पण, उत्तर भारत का पहला स्पीच एंड हियरिंग संस्थान
तलाशी के दौरान शिव बालाकृष्ण के घर से 40 लाख रुपए नकद जब्त किए गए। 2 किलो से ज्यादा सोने के आभूषण मिले। घर में 40 आईफोन और लैपटॉप हैं। बैंकों में जमा राशि, विला और भूखंडों के दस्तावेज जब्त कर लिए गए। बेनामी के नाम पर बड़ी संपत्ति होने को लेकर एसीबी गहराई से जांच कर रही है। शिव बालाकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें आज एसीबी अधिकारी कोर्ट में पेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur: दि लायर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव को लेकर अंतिम दिन 42 ने दाखिल किया नामांकन, पढ़े पूरी खबर…
एसीबी अधिकारी आज खोलेंगे बैंक लॉकर
एसीबी ने बुधवार को बालाकृष्ण के 20 स्थानों पर सुबह 5 बजे से छापेमारी शुरू की थी। एसीबी की टीमों ने एचएमडीए और रेरा के कार्यालयों की तलाशी ली, जबकि बालकृष्ण के घर और जांच से जुड़े अन्य प्रमुख स्थानों पर छापे मारे गए। उनके खिलाफ बेहिसाब संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया गया। आशंका है कि उन्होंने बड़े पैमाने पर संपत्ति जमा करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है। एसीबी को शक है कि बालाकृष्ण ने 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जमा की है। शिव बालाकृष्ण के घर पर दूसरे दिन भी एसीबी की तलाशी जारी है। एसीबी अब उनके बैंक लॉकरों और अन्य अघोषित संपत्तियों की जांच कर रही है। एसीबी अधिकारी आज परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में बैंक लॉकर खोलेंगे।

