ममता के बाद नीतीश ने भी दिया राहुल गाँधी को झटका, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे सीएम

लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े देश में इन दिनों खूब चुनावी शोर है। इस बीच, कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारत गठबंधन के घटक दलों में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी शामिल है।

0
378

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े देश में इन दिनों खूब चुनावी शोर है। इस बीच, कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारत गठबंधन के घटक दलों में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी शामिल है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच राहुल 30 जनवरी को बिहार के पूर्णिया में एक रैली करने वाले हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार ने खुद को इस रैली से दूर कर लिया है।

ये भी पढ़े : 2024 लोकसभा चुनाव: कानपुर में जनता ने योगी-मोदी के लगाए नारे, पर सांसद जी को सिखाया सबक

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जोर-शोर से चल रही है। फिलहाल इस यात्रा ने कल पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया है। लेकिन कल ही राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन को एक करारा झटका लगा है जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे नीतीश
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को किशनगंज में प्रवेश करने वाली है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर बिहार के पूर्णिया में राहुल एक रैली में जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील खान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पास कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का निमंत्रण पत्र लेकर गए थे। लेकिन नीतीश ने इस रैली का हिस्सा बनने से इन्कार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि नीतीश ने गांधी जी के शहादत दिवस पर अपने कार्यक्रम के चलते इस निमंत्रण को अस्विकार किया है।

ये भी पढ़े : UP News: शाहजहांपुर में भीषण हादसा, ट्रक और टैंपों की आमने सामने की टक्‍कर में 12 श्रद्धालुओं की मौत

बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी राहुल की यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। किशनगंज के रास्ते प्रवेश करने वाली यात्रा 30 जनवरी, को पूर्णियां पहुंचेगी। इसके बाद 31 जनवरी को कटिहार में रैली होगी और 1 फरवरी को अररिया होते हुए यात्रा झारखंड में प्रवेश कर जाएगी। दो चरणों में होने वाली यह यात्रा बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी और कुल 425 किलो मीटर की दूरी तय करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here