75वें गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति Macron ने दीं शुभकामनाएं, PM MODI के साथ ली गई सेल्फी की शेयर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व, दोनों हैं।

0
273

न्यूज़लिंक हिंदी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व, दोनों हैं। इमैनुएल मैक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे जहां भारत की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा।

ये भी पढ़े : Maldives On Republic Days: गणतंत्र दिवस पर मालदीव के राष्ट्रपति ने दिया बयान, कहा- भारत के पीएम और राष्ट्रपति…

इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के लोग। गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है। आइये, जश्न मनाते हैं! इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को जयपुर में ली गई एक सेल्फी भी साझा की। इमैनुएल मैक्रों अपने भारत दौरे के तहत गुरुवार दोपहर जयपुर पहुंचे थे जहां राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया।

ये भी पढ़े : Padma Shri Awards 2024 : जाने कौन है हाथी की परी? जिन्हे मिला पद्मश्री सम्मान, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी। दोनों नेताओं ने एक साथ मसाला चाय की चुस्की भी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here