न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन हो गया। बता दे की उन्होंने बृहस्पतिवार रात्रि में 12:30 बजे अंतिम सांस ली। बताया गया कि वे 86 साल के थे। वहीं, उनके निधन से भाजपा और संघ परिवार में शोक की लहर है।
ये भी पढ़े : ‘हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता…’, गणतंत्र दिवस पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
जानकारी के अनुसार, सुरेश संगल मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से भाजपा से 1991 और 1993 में विधायक रहे। सुरेश संगल डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे हैं। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़े : गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बवाल… दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस पर भी पथराव
बताया गया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सुरेश संगल की सक्रिय भूमिका रही। इस बाबत सबसे पहली रैली इन्होंने जीआईसी मैदान में कराई थी। अशोक सिंघल की प्रेस वार्ता भी आलू मंडी में आयोजित की गई थी।

