US: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, लेखिका जीन कैरोल को मानहानि मामले में चुकाना होगा 692 करोड़ का हर्जाना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लेखिका ई. जीन कैरोल से दुष्कर्म एवं मानहानि मामले में उनको अब 83.3 मिलियन डॉलर का हर्जाना चुकानाा होगा।

0
233

न्यूज़लिंक हिंदी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लेखिका ई. जीन कैरोल से दुष्कर्म एवं मानहानि मामले में उनको अब 83.3 मिलियन डॉलर का हर्जाना चुकानाा होगा। दरअसल, ट्रंप ने गुरुवार को न्यूयार्क की संघीय अदालत में गवाही दी, लेकिन वह बयान दर्ज कराने के दौरान नाराज हो गए और कोर्ट रूम से बाहर चले गए। उनका आरोप था कि लेखिका के यौन शोषण के आरोपों का खंडन करने का केवल तीन मिनट मौका दिया गया। हालांकि, शुक्रवार को उनकी इस मामले में अंतिम सुनवाई होनी थी।

इन मामलों में मुआवजे का आदेश
आदेश में 65 मिलियन डॉलर का दंडात्मक हर्जाना भी शामिल किया गया है। आदेश में 7.3 मिलियन डॉलर प्रतिपूरक हर्जाना और रेपुटेशनल रिपेयर के लिए 11 मिलियन डॉलर शामिल है। 77 साल के ट्रंप ने फैसले पर नाखुशी जताई है। ट्रंप ने इस बात से भी इनकार किया कि उन्होंने अपने बयानों से किसी को कैरोल को नुकसान पहुंचाने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़े: Pakistan: चुनाव से पहले पाकिस्तान पर डबल मार से हाहाकार, सड़कों पर उतरे गुस्साए लोग; इंटरनेट भी बंद

एक रिपोर्ट के मुताबिक मैनहटन संघीय अदालत में वकील रोबर्टा कपलान द्वारा अपनी अंतिम दलीलें शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद ट्रंप अचानक बचाव पक्ष की तरफ की अपनी सीट से उठे और बाहर जाने लगे। अंतिम बहस के दौरान जब लेखिका ई. जीन कैरोल के अधिवक्ता ने ज्यूरी से उनकी मुवक्किल को हर्जाना दिलाए जाने का आग्रह किया तो डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट रूम से चले गए।

ट्रंप के कोर्ट से बाहर जाने का जज ने लिया संज्ञान
ट्रंप जाते समय खचाखच भरे अदालत कक्ष को देखने के लिए एक पल रुके और इसी दौरान खुफिया विभाग के सदस्य उनके पीछे की ओर जाने लगे। पूर्व राष्ट्रपति के अचानक चले जाने से न्यायाधीश लुईस ए कपलान को बहस के बीच दखल देने के लिए मजबूर होना पड़ा। न्यायाधीश लुईस ए कपलान ने कहा- ये रिकॉर्ड में दिखाया जाएगा कि ट्रंप उठे और अदालत से बाहर चले गए।

ये भी पढ़े: मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ खत्म, शिंदे ने पिलाया मनोज को जूस, जानें मनोज जरांगे पाटिल की क्या थी मांग…

क्या है अपील
बता दें कि ट्रम्प उस फैसले के खिलाफ अपील कर रहे हैं, जिसमें एक अन्य जूरी ने पिछले मई में ट्रम्प को अक्तूबर 2022 के इसी तरह के इनकार पर कैरोल को 5 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था। इसमें पाया गया था कि उन्होंने कैरोल को बदनाम किया था और उसका यौन शोषण किया था। मौजूदा मुकदमे में, कैरोल ने कम से कम 10 मिलियन डॉलर और मांगे थे और कहा था कि ट्रम्प ने सच बोलने वाले एक सम्मानित पत्रकार के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को “बर्बाद” कर दिया है।उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने अगर कोई कदम नहीं उठाया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी और क्षतिपूर्ति भी करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here