न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती ही दिख रही है। बता दे कि आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना स्थित दफ्तर में सुप्रीमो लालू प्रसाद पेश हुए। ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था।
लालू को 29 जनवरी और तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को पेश होने कहा गया था। आज लालू प्रसाद ईडी के सवालों का जवाब देने पहुंचे हैं। इससे पहले 19 जनवरी को ईडी की टीम राबड़ी आवास पहुंची। एक अधिकारी की ओर समन के कागजात दिया था। इसे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से रिसीव किया था। इससे पहले भी ईडी की टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों पूछताछ के लिए समन भेजा था।
ये है पूरी घटना
आरोप है कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू यादव इस घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच हुआ था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं। इसके बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी। जानकारी के लिए बता दे कि जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
ये भी पढ़ें :Bigg Boss17: मुनव्वर फारूकी ने विनर का खिताब किया अपने नाम, महिलाओं को धोखा देने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी

