न्यूज़लिंक हिंदी। अमेरिका के लिथोनिया शहर के जॉर्जिया में 25 वर्षीय भारतीय छात्र की बेघर नशेड़ी ने बेहरमी से पीटकर हत्या कर दी। बता दे कि, छात्र पिछले कुछ दिनों से उस बेघर नशेड़ी की मदद कर रहा था। हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
CCTV फुटेज में देखा गया कि आरोपी जुलियन फॉकनर ने मृतक विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से लगभग 50 बार बेरहमी से वार किया था। मृतक एक स्टोर में क्लर्क के तौर पर काम करता था, जहां वह उस बेघर नशेड़ी को पिछले दो दिनों से चिप्स, कोक, पानी और जैकेट देकर उसकी मदद करता था। सुरक्षा को देखते हुए मृतक ने आरोपी को स्टोर से चले जाने के लिए कहा था। इसे लेकर 16 जनवरी को आरोपी ने मृतक पर हमला कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने शव के पास ही फॉकनर को पाया। जानकारी अनुसार भारतीय छात्र विवेक सैनी दो साल पहले ही बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका आया था। उसने हाल ही में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री पूरी की। उसके परिजनों ने बताया कि वह एक होनहार छात्र था। मृतक के माता-पिता इस घटना से टूट चुके हैं।
ये भी पढ़ें : JPSC CSE 2023: जानें कब शुरू होंगे जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन, यहां देखें नोटिस

