न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सवालों का जवाब देने के लिए आवास से सीधा ईडी के दफ्तर पहुंचे। यहां राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। बता दे कि काफी मशक्कत के बाद तेजस्वी यादव ईडी के दफ्तर पहुंचे।
केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे थे
तेजस्वी यादव के पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को प्रवर्तन निदेशालय के पटना स्थित दफ्तर में पेश होना पड़ा था। सोमवार को भी राजद समर्थक ईडी दफ्तर के बाहर जुट गए थे और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे थे। राजद समर्थकों ने आरोप लगाया कि लालू यादव बीमार हैं। उन्हें जान बूझकर परेशान करने की कोशिश हो रही है।
जानकारी के लिए बता दे कि नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। लालू को 29 जनवरी और तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को पेश होने कहा गया था।
ये भी पढ़ें : Kanpur: पहले गर्लफ्रेंड बनो फिर बढ़ाऊंगा तनख्वाह- अस्पताल संचालक, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

